फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गंगा दशहरा पर हादसा...यमुना में डूब गया 16 साल का लड़का, एक घंटे बाद मिली लाश; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 05 Jun 2025 11:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

परिवार के साथ यमुना स्नान करने गया किशोर डूब गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला गया। 
विज्ञापन
किशोर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में गंगादशहरा के अवसर पर स्नान करने आया किशोर यमुना में डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक मौत हो गई। लाश को देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन



थाना बसई मोहम्मदपुर के नगला गोकुल के रहने वाले निवास यादव का 16 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव यमुना स्नान के लिए गया था। थाना लाइनपार के नयाबांस के पास यमुना घाट पर रंजीत स्नान कर रहा था। उसी समय वो गहरे पानी में चला गया। पानी में फंसते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। रंजीत को बचाने के लिए कुछ लोगों ने यमुना में छलांग लगा दी, लेकिन तब तक वो आंखों से ओझल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें