फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जहर खाने वाली महिला और युवक के शवों का अंतिम संस्कार किया

Thu, 05 Jun 2025 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिकोहाबाद। गांव नगला ऊमर में प्रेम संबंधों के चलते एक महिला व एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। मंगलवार को ही देरशाम परिजन ने दोनों शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला ऊमर में रोहित उर्फ बंटू शर्मा के घर के सामने रहने वाली दो बच्चों की मां वीकेश यादव से संबंध हो गए थे। सोमवार की रात अज्ञात कारणों से महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसकी मौत से दुखी होकर युवक रोहित शर्मा ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद उसकी भी मौत हो गई। एक ही दिन में दोनों की मौत से गांव में मातम छा गया था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इंस्पेक्टर अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत होने की पुष्टि हुई है। बिसरा पिजर्व किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें