फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

- सिरसागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है पीड़िता
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सिरसागंज थाना पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने शुक्रवार रात सिरसागंज पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता का आरोप है कि वह 18 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे शौच के लिए खेत पर जा रही थी। तभी गांव के बाहर गांव के ही दो युवक कार लेकर खड़े थे। उन्होंने उसे बहला फुसलाकर कार में बैठा लिया। कुछ दूर स्थित प्लाट पर ये दोनों उसे ले गए। यह दोनों युवकों में एक का प्लाट है। यहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से बचकर घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान का कहना है कि पीड़िता शुक्रवार रात परिजन को साथ थाने आई थी। उसने दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस आधार पर आरोपियों के खिलाफ शनिवार सुबह मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें