फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति के जयकारों से गूंजी सुहागनगरी

Sun, 27 Sep 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। गणपति बप्पा मोरिया..अगले बरस तू जल्दी आ...के जयकारों से सुहागनगरी गूंज उठी। अबीर-गलाल  उड़ाती श्रद्धालुजनों की टोलियां, भक्ति गीतों पर थिरकते युवक-युवतियां अपने लंबोदर को विदाई देने निकले तो शहर के रास्तों पर जाम दिखा। सुबह से प्रारंभ हुआ क्रम देर शाम तक चलता रहा। कोई बाइक पर तो कोई  ऑटो से अपने प्रिय गणपति भगवान को विदाई देने पहुंचा। प्रतिमाओं के विसर्जन  के साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

शहर में पिछले दस दिनों से चल  रहे गणेश महोत्सव के आखिरी दिन सुबह हवन यज्ञ एवं आरती के साथ प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूसों की शुरूआत हुई। शहर के सदर बाजार स्थित घंटाघर के राजा का नाम से सजे गणेश भगवान का डोला निकला। सदर बाजार स्थित राधा कृष्ण के मंदिर, गली बोहरान के साथ ही गली मोहल्लों में सजे भगवान गणेश  की प्रतिमाओं के जुलूस निकाले गए। भगवान गणेश की प्रतिमाओं के साथ ढोल  नगाड़ों तो कोई लाउड स्पीकरों से गणपति बप्पा के जयकारों को लगाते हुए विसर्जन करने को यमुना नदी के किनारे बनाए गए कुंडों की ओर बढ़ रहे थे। हालात यह थे गांधीपार्क चौराहे से लेकर शहर से आठ किलोमीटर दूर  यमुना नदी तक सिर्फ गणेश भगवान की टोलियों में श्रद्धालु ही दिखाई दे  रहे थे। भजनों पर नाचते-थिरकते श्रद्धालु, एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाते हुए  चल रहे थे। प्रतिमाओं का विसर्जन करने के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जा  रहा था। हालांकि यमुना  किनारे बनाए गए कृत्रिम कुंडों में पानी की मात्रा काफी कम थी। प्रशासन की ओर  से जनरेटरों को चलवाकर पानी को भरवाने का क्रम विसर्जन के समय किया जा  रहा था। पुलिस फोर्स के साथ टीमों को तैनात किया था।

जगह-जगह हुआ स्वागत
स्टेशन  रोड स्थित मनोज बंसल लल्ला की गद्दी पर हर बार की तरह इस बार गणेश डोलों का जोशीला स्वागत भी किया गया। मीठा शर्बत के साथ अन्य खाद्य सामग्री  डोले में शामिल श्रद्धालुजनों को दी जा रही थी। मुख्य रूप  से रामनरायन अग्रवाल, अमर सिंह वर्मा, संजय जैन घंटू, सुकेश चंद्र शर्मा, राजू अग्रवाल, रोहित वर्मा, शिवा बंसल, देवेंद्र तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


सक्रिय रहा पुलिस एवं प्रशासन
गणपति  बप्पा की मूर्तियों के विसर्जन को ध्यान में रखते हुए सीओ सिटी राजेश  चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह शहरी क्षेत्र में सक्रिय रहे। वहीं  एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा एवं सीओ सदर जगदीश सिंह अपनी टीम के साथ यमुना  किनारे बनाए गए कुंडों के निकट सक्रिय थे। गढ़ी तिवारी चौराहे पर फतेहाबाद  रोड, सूफी साहब की दरगाह एवं हनुमान टीला के पास पुलिस एवं पीएसी के जवानों को मुस्तैद किया था ताकि कोई मूर्ति लेकर ही यमुना नदी की ओर नहीं  जाने पाए।

मोढ़ा तालाब में पांच दर्जन से अधिक मूर्ति विसर्जित
ग्राम  पंचायत मोढ़ा में हाइवे के किनारे गऊघाट स्थित एक तालाब प्रांगण में पांच  दर्जन से अधिक गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया। प्रधानसंघ के जिला  महामंत्री राम निवास यादव ने बताया कि तालाब स्थल के निकट वह टीम के  साथ मौजूद रहे।

कनैटा के तालाबों पर नहीं दिखा फोर्स
रसीदपुर  कनैटा स्थित दो तालाबों में मूर्ति विसर्जन के दौरान न पुलिस फोर्स दिखाई  दिया और न ही प्रशासन का कोई अधिकारी। पानी अवश्य तालाब में चलता मिला।  

आज भी होगा विसर्जन
मोहल्ला  छोटी छपैटी स्थित जलवा वाले बाबा के पांडाल में सजे भगवान गणेश की प्रतिमा  का विसर्जन सोमवार को किया जाएगा। आयोजन समिति ने भीड़ को ध्यान में रखते  हुए एक दिन बाद विसर्जन का निर्णय लिया। कई स्थानों पर अगले दिन विसर्जन का  फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें