फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की दाल में निकला फंगस

Fri, 10 Jul 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन की शिकायतों के मद्देनजर सीएमएस ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान मूंग की दाल में फंगस लगी मिली। जानकारी पर जांच के लिए आलाधिकारी भी पहुंचे। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने दाल और फंगस के नमूने लैब भेजे।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मचारियों द्वारा सीएमएस को शिकायत की गई कि जिला अस्पताल में गुणवत्ताविहीन दाल बनाई जा रही है। शिकायत पर सीएमएस डा. अजय शुक्ला ने शुक्रवार को रसोई गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएस ने ठेकेदार नीरज कुमार के सामने दाल की बोरी खुलवाई। दाल में फंगस मिला। सीएमएस ने डीएम को फोन पर मामले को अवगत कराया। इस पर डीएम ने खाद्य  विभाग की टीम को मौके पर भेजा। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट भी थोड़ी देर बाद अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने खाना पकाने वाले रसोइयों से पूछताछ की। खाद्य  विभाग की टीम भी मामले को स्पष्ट नहीं कर सकी। इस पर दाल और फंगस के नमूने लैब भेज दिए गए।


मूंग की दाल में फंगस मिला है। इसकी सूचना डीएम को दी थी। उन्होंने खाद्य विभाग की टीम को भेजकर नमूने संकलित कराए हैं। पहले भी शिकायत आईं हैं।
डॉ अजय शुक्ला सीएमएस, जिला अस्पताल
........
दाल और फंगस के नमूने को लैब में भेज दिए है। जल्द रिपोर्ट आएगी। उसी से स्पष्ट होगा कि फंगस भी इसी दाल का है या अलग है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके सिंह, फूड इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें