बुधवार को देर रात्रि हुई बरसात का असर परिषदीय स्कूलों में शिक्षा पर पड़ा। जीर्ण स्कूल भवनों की छतों से पानी टपकता रहा।
- फोटो : Amar Ujala
बुधवार को देर रात्रि हुई बरसात का असर परिषदीय स्कूलों में शिक्षा पर पड़ा। जीर्ण स्कूल भवनों की छतों से पानी टपकता रहा। वहीं, कई स्कूलों में निकासी न होने के कारण क्लासों में दो-दो फीट तक पानी भर गया। इस कारण शिक्षण कार्य नहीं हुआ।
प्राइमरी विद्यालय सैलई में कक्षाओं में पानी भर गया। वहीं, छतों से पानी टपकता रहा। बच्चे गंदे पानी से गुजरकर क्लासों में पहुंचे तो क्लासों में भी गंदगी मिली। प्राइमरी देवनगर, प्राइमरी दीदामई, प्राइमरी हिमांयुपुर में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। वहीं, एक दर्जन खंडहर स्कूल भवनों की छताें से पानी टपकता रहा। इन स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ी।