फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरफास्ट ट्रेन पर छात्रों ने किया पथराव, कई यात्री घायल

Fri, 12 Aug 2016 12:10 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
सुपरफास्ट ट्रेन पर छात्रों ने किया पथराव, कई यात्री घायल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गुरुवार सायं कानपुर रेलखंड पर परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों ने सुपरफास्ट ट्रेन को चेनपुलिंग कर फंफूद रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। ट्रेन में ड्यूटी कर रहे स्क्वाड ने फौजियों की मदद से छह छात्रों को पकड़ा तो उनके साथियों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। पथराव से रिजर्व कोच में यात्रा कर रहे कई यात्री घायल हो गये। पकड़े गये छात्रों को स्क्वाड ने टूंडला जीआरपी के हवाले किया है।
विज्ञापन

 गुवाहाटी से चलकर नईदिल्ली जाने वाली 12501 पूर्वोत्तर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस गुरुवार सायं साढे़ तीन बजे के करीब फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची। उसके बाद परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। ऐसे में ट्रेन मे सफर कर रहे आर्मी के जवान ट्रेन से उतर आए तथा उन्होंने रेलवे पुलिस का सहयोग करते हुए पथराव कर रहे छह छात्रों को दबोच लिया। जबकि अन्य भागने में सफल रहे। ट्रेन पर पथराव होने की जानकारी तत्काल नियंत्रण कक्ष को दे दी गयी। घटना से सिविल पुलिस को अवगत कराया गया, किंतु तब तक पकड़े गये छह छात्रों के अलावा अन्य छात्र मौके से भाग चुके थे। ट्रेन को चेनपुलिंग कर रोकने एवं पथराव करने की जानकारी पर नियंत्रण कक्ष ने ट्रेन को टूंडला रेलवे स्टेशन पर रोकने के निर्देश दिए। सायं 5.50 बजे ट्रेन के टूंडला स्टेशन पर पहुंचते पर राजकीय रेलवे पुलिस ने पकड़े गये सभी आरोपियो को हिरासत में ले लिया। मामले में दादरी हेड क्वार्टर के स्क्वाड में चल रहे घायल सिपाही प्रशांत कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रेन के टूंडला पर पांच मिनट ही रुकने से घायलों का उपचार नहीं हो सका। घायलों का उपचार दिल्ली में कराया जाएगा।


ये हैं ट्रेन पर पथराव करने के गिरफ्तार आरोपी

टूंडला ब्यूरो। पूवोत्तर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले आरोपी चन्द्रपाल, आशीष कुमार निवासी बिहारीपुर थाना जसवंतनगर, इटावा, अजयसिंह निवासी यदुवंशपुर थाना अजीतमल, औरैया, संजीव कुमार निवासी गढ़वांदा थाना अछल्दा, औरैया, महेन्द्र सिंह निवासी सुरकीपुर थाना अजीतमल, औरैया व अमित कुमार निवासी इसैती थाना जसवंतनगर, इटावा हैं।
विज्ञापन

आर्मी के सहयोग से ट्रेन में चल रहे स्कॉयड द्वारा पकड़े गये छह  छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। पथराव कई यात्री मामूली घायल हुए हैं।  टूंडला पर ट्रेन के थोड़ी ही देर रुकने पर प्राथमिक उपचार नहीं दिया जा  सका। सभी आरोपियों को मामला इटावाञ ्षेत्र का होने पर इटावा रेलवे सुरक्षा  बल के हवाले किया जा रहा ह।
विज्ञापन


ब्रजमोहन सिंह
इंस्पेक्टर जीआरपी, टूंडला
फोटो-टूंडला रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन पर पथवरा करने वाले गिरफ्तार छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें