गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस लाइन में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में रिक्रूट आरक्षियों की टोली का नेतृत
- फोटो : गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस लाइन में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में रिक्रूट आरक्षियों की टोली का नेतृत्व करते आरआई सुरेंद्र विक्रम सिंह। संवाद
फिरोजाबाद। गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड की शनिवार को पुलिस लाइन के मैदान पर फुल ड्रेस ग्रांड रिहर्सल हुई। इसमें आर्म्स पुलिस के सूबेदार फकरे आलम को सांकेतिक मुख्य अतिथि बनाया गया। एसएसपी सौरभ दीक्षित की निगरानी में ट्रैफिक, सिविल, पीएसी, आर्म्स पुलिस, महिला टोली व रिक्रूट आरक्षियों की टोली ने परेड की रिहर्सल करते हुए उनको परेड सलामी दी। साथ ही ध्वजारोहण की रिहर्सल की। इस दौरान साउंड आदि की व्यवस्थाओं को भी चेक किया गया। सभी अतिथियों के आगमन, उनके स्वागत भाषण, अध्यक्षता भाषण, समापन भाषण की भी रिहर्सल हुई। सभी तैयारियों को दुरुस्त पाया गया। एसएसपी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम मिनट-टू-मिनट के आधार पर किया जाएगा। किसी भी प्रकार की बाधा गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में न आए, इसको लेकर सभी प्रकार के कार्यक्रमों की तैयारियों पर ग्रैंड रिहर्सल हुई।
पुलिसकर्मियों को किया जाएगा सम्मानित, सूची हो रही तैयार
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यातिथि द्वारा बेहतर सेवा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर इनकी सूची तैयार की जा रही है। इस सूची को रविवार शाम को पुलिस महकमे की ओर से उजागर किया जाएगा। इधर, गृह मंत्रालय और डीजीपी कार्यालय की ओर से भी अभी मेडल पाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची जारी नहीं हुई है। इसके भी आज जारी होने की संभावना है।