फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने लिया केक और दूध का नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय तथा शिकोहाबाद में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने आठ नमूने लिए। कार्रवाई से विक्रेताओं में हडकंप रहा।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह की अगुवाई में टीम ने शिकोहाबाद में दो बेकरी पर छापेमारी की। शिकोहाबाद स्थित पावनी बेकरी पर अंडा, चीनी, मैदा व क्रीम से निर्मित केक का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा द्वारा लिया गया। वहीं शिकोहाबाद में ही गौरव की बेकरी से रस्क का नमूना लिया।
सिविल लाइन के सामने हाईवे से छह दूधियों से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूध के नमूने लिए। एफएसओ सुनील शर्मा ने कमल किशोर एवं रामविजय से दूध का नमूना लिया। एफएसओ ओमप्रकाश ने राहुल और नरेंद्र दूधिया से दूध का नमूना लिया। एफएसओ मुकेश शूर्मा ने दूधिया अजय व कालीचरण से दूध का नमूना लिया। अचानक चले चेकिंग अभियान से दूधियों एवं दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मुख्यालय पर चेकिंग की सूचना मिलने पर कई दूधिया रास्ता बदलकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें