फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में 49 शिक्षकों के अभिलेखों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में शासन के आदेश पर फर्जीवाड़े की जांच चल रही है। सोमवार को 49 शिक्षकों के अभिलेखों की जांच की गई। जांच कमेटी ने शिक्षकों के अभिलेखों का मिलान किया। अभिलेखों को जांच के बाद सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में बड़े स्तर का फर्जीवाड़ा होने की आशंका है। परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (केजीवी) में फर्जीवाड़ा पकड़ में आ रहा है। माध्यमिक स्कूलों में भी जांच कराई जा रही है। सोमवार को सिरसागंज के एमडी जैन इंटर कॉलेज और गिरधारीलाल इंटर कॉलेज के शिक्षकों के अभिलेख जांचे गए। इसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, पैनकार्ड की भी जांच की गई।
तिथि के अनुसार जनपद के समस्त राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को जांच के लिए बुलाया जा रहा है। डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि शिक्षकों से पूर्व में स्वप्रमाणित अभिलेख जमा कराए थे। इसके बाद उनके मूल अभिलेखों का मिलान भी किया जा रहा है। सत्यापन के बाद ही पता लगेगा कि फर्जी हैं या असली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें