फर्जी शिक्षक भर्ती मामले को लेकर एसआरके पीजी कॉलेज में जांच करने पहुंचे अधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद उच्च शिक्षण संस्थानों में भी शिक्षकों के अभिलेखों की जांच चल रही है। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर राजेश वर्मा के निर्देशन में कमेटी ने एसआरके महाविद्यालय में शिक्षकों के अभिलेखों की जांच की। अभिलेख का सत्यापन करने के बाद छायाप्रति जमा कराई गई। शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर पिछले सालों में फर्जीवाड़ा हुआ है। इसी का परिणाम है कि शिक्षक कई सालों से नौकरी करते आ रहे हैं।
अब शासन सख्त हो गया है तो शिक्षक परेशान हैं। शासन स्तर पर प्राथमिक विद्यालयों से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों में जांच चल रही है। एसडीएम राजेश शर्मा ने शिक्षकों को एक-एक करके बुलाया। उनके अभिलेखों की जांच की गई। पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि का मिलान किया। सभी अभिलेखों की तीन-तीन सैट भी तलब किए। इस दौरान राजकीय कॉलेज सिरसागंज के प्रधानाचार्य आरपी शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. प्रभाष्कर रॉय भी मौजूद रहे।