फिरोजाबाद। शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े की परत धीरे-धीरे खुलती जा रही हैं। जिस वर्ष कॉलेज को बीएड की मान्यता भी नहीं मिली थी, एक शिक्षक ने उस कॉलेज की डिग्री बनवाकर नौकरी भी हासिल कर ली। सत्यापन रिपोर्ट के आने की जानकारी मिली तो शिक्षक करीब एक माह से बिना सूचना के स्कूल से नदारद है। जल्द ही आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है।
मामला मदनपुर ब्लाक के जूनियर मोहम्मद नादई का है। यहां तैनात शिक्षक विवेक उपाध्याय का चयन 29 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुआ था। शिकायत हुई तो विश्वविद्यालय से सत्यापन कराया गया तो सही पाया गया। जीएसएम कॉलेज मैनपुरी में सत्यापन कराया तो कॉलेज ने स्पष्ट लिख दिया कि विवेक ने जिस वर्ष में बीएड की अंकतालिका बनवाई है। उस वर्ष में तो कॉलेज को बीएड की मान्यता भी नहीं थी।
कॉलेज के सत्यापन के बाद सीडीओ नेहा जैन की अध्यक्षता वाली कमेटी ने शिक्षक को सुनवाई के लिए सोमवार को बुलाया था, मगर आरोपी शिक्षक कमेटी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। वह 20 सितंबर से लगातार गैरहाजिर चल रहा है। ऐसे में सीडीओ ने आरोपी शिक्षक को अंतिम मौका देते हुए अगली तिथि तय की है। अगर शिक्षक तय तिथि तक उपस्थित नहीं हुआ तो उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया जएगा और