फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के मदनपुर मंडल अध्यक्ष के चुनाव में मारपीट, कपडे फाड़े

विज्ञापन
सिरसागंज के ब्लाक मदनपुर में नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं में हुऐ झगडे को शांत कराते पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। मदनपुर मंडल में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दो कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान खींचतान में एक कार्यक र्ता के कपड़े फट गए।
विज्ञापन

सिरसागंज के ब्लॉक मदनपुर में चल रहे मंडल अध्यक्ष के चुनाव में चुनाव अधिकारी के रूप में मैनपुरी के जिला उपाध्यक्ष जयपाल सिंह और सह चुनाव अधिकारी नीलम सिंह के साथ मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे। प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान भाजपा के जिला मंत्री राजीव यादव उर्फ बाले यादव और कार्यकारिणी सदस्य लारा यादव के बीच एक प्रत्याशी के प्रस्तावक को लेकर कहासुनी हो गई।
विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के साथ मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद अनुशासित पार्टी के पदाधिकारी हैरान रह गए। किसी तरह बीच बचाव कर दोनों को अलग कराया गया। कार्यकर्ताओं में हुए झगडे़ की सूचना पर जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। भाजपा के मौजूदा मंडल अध्यक्ष वीरेश्वर सिंह फौजी ने कहा कि लारा यादव और राजीव यादव मदनपुर ब्लॉक में कोई पदाधिकारी नहीं हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विवाद
भाजपा के संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया में हुई मारपीट का मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी पूरे मामले का पटाक्षेप करने के लिए देर रात तक प्रयास करते रहे।
इन दोनों का पहले की किसी बात पर विवाद हुआ है। इस बात का चुनाव से कोई संबंध नहीं है। मेरे साथ पूर्व मंत्री जयवीर सिंह के समर्थक बाले यादव ने मारपीट की और मेरे कपडे़ फाड़ दिए। चुनाव अधिकारी से शिकायत की है। भाजपा पदाधिकारियों को भी बता दिया है।
लारा यादव, भाजपा कार्यकर्ता
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हुई है। पांच लोगों ने नामांकन किया है। लारा यादव का कहीं और झगड़ा हुआ था उसमें कपडे़ फटे थे, वह यहां आकर खड़े हो गए।
नीलम सिंह, सह चुनाव अधिकारी
बूथ कमेटियों का चुनाव था। बूथ अध्यक्ष की हैसियत से मैं गया था। लारा यादव भाजपा के जिला महामंत्री अविनाश भोले के साथ यहां पहुंच गए। जबकि लारा यादव का इस प्रक्रिया से कोई लेनादेना नहीं था। लारा यादव के आते ही एक प्रत्याशी के प्रस्तावक दुर्ग विजय को हड़काने लगा। इसका मैंने विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए खुद ही कपडे़ फाड़ लिए। क्षेत्र के सपा विधायक के इशारे पर लारा यादव सिर्फ झगड़ा करने आया था।
विज्ञापन

राजीव यादव उर्फ बाले, जिला मंत्री भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें