डीएम के खिलाफ बार एसोसिएशन में आक्रोश है
कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट में डीएम की गैर मौजूदगी पर बार एसोसिएशन का गुबार फूट पड़ा। फरियादियों से कम मिलने और अधिवक्ताओं को नजरंदाज करने पर बार एसोसिएशन ने डीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अधिवक्ता संघ ने डीएम को अंशकालिक बताते हुए पूर्णकालिक डीएम की मांग की। मुख्य सचिव को पत्र भेजकर डीएम की कार्यप्रणाली का विरोध किया।
शनिवार को जिला सत्र न्यायालय में बार एसोसिएशन फीरोजाबाद के अध्यक्ष धर्म सिंह यादव और महासचिव पंचम सिंह गुर्जर एडवोकेट ने डीएम निधि केसरवानी के खिलाफ प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि डीएम फीरोजाबाद के पास जनता से मिलने का समय नहीं हैं। एक सप्ताह में जनता को बमुश्किल दो या चार घंटे समय दे पाती हैं। 12 बजते ही गनर व स्टाफ फरियादियों को लौटाना शुरू कर देत हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव ने मुख्य सचिव को भेजे पत्र में कहा कि बार एसोसिएशन की ओर से कई बार डीएम को संबोधित ज्ञापन देने को कलक्ट्रेट पहुंचे लेकिन डीएम मौजूद नहीं मिली। एक सप्ताह में जनता को बमुश्किल दो से चार घंटे समय ही दे पातीं हैं। जिले के अधिवक्ता एवं जनता भी कहने लगी है कि यहां अंशकालिक डीएम को तैनात किया है। उन्हें पूर्ण कालिक ही डीएम की जरूरत है। उन्होंने मुख्य सचिव से पूर्णकालिक डीएम की तैनाती की मांग की। बार एसोसिएशन के सुधीर शर्मा, शीलेंद्र प्रताप सिंह चौहान, शिव प्रकाश सिंह, संजय पाठक, फरीद अहमद, सुधीर यादव एडवोकेट आदि मौजूद थे।