बाईपास मार्ग का निर्माण सोमवार को शहरवासियों के लिए मुसीबत बन गया। हाइवे से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर भी दिन भर जाम लगा रहा। ऐसे में राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बंबा बाईपास पर ट्रैफिक रोक देने के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति रही।
सोमवार को शहर के हाइवे से लेकर प्रमुख मार्ग, स्टेशन रोड, आर्यनगर, आगरा गेट, सदर बाजार, सेंट्रल चौराहा, स्टेशन रोड के साथ कोटला रोड, सर्विस रोड और प्रमुख मार्ग जाम के नाम रहे। जाम के चलते लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जाम का प्रमुख कारण बाईपास मार्ग का बंद होना पाया गया। जाम में फंसे स्कूली बच्चे भी समय से घर नहीं पहुंचे तो अभिभावकों के माथे पर पसीना आने लगा और वह स्कूल संचालकों के फोन के साथ आटो चालक और बैन चालकों के फोन पर संपर्क करते दिखाई दिए। वहीं डाकखाना चौराहा के साथ शिवाजी मार्ग, जलेसर रोड पर भी जाम के चलते गली मोहल्लों में भी जाम लग गया।