शिकोहाबाद। सोशल मीडिया पर दो युवकों से हुई दोस्ती के बाद दो सहेलियां दवा लेने के बहाने घर से चली गईं। दोनों सहेलियों की मां ने थाना शिकोहाबाद में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैनपुरी रोड निवासी दो युवतियों की इंस्टाग्राम पर दो युवकों से दोस्ती हो गई। दोनों ही युवतियां आपस में सहेली थीं। दोनों सहेलियां 5 जून को सुबह 10 बजे करीब दवा लेने के लिए संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद चली गईं। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। दोनों सहेलियों की मां ने थाना शिकोहाबाद में आरोपियों दुर्गेश कुमार एवं मुनेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना निवासीगण गांव चितावली थाना शिकोहाबाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। संवाद