जलेसर रोड चौराहे पर लगा जाम के दौरान लगी वाहनों की कतार
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जहां प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। रोड शो किए गए। वहीं सहालग के वजह से शहर की सड़कों पर ट्रैफिक का दवाब बढ़ गया। इस कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई। शहर के प्रमुख चौराहों के साथ सर्विस रोड और हाईवे पर भी वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों को जाम से जुझते दिखाई दिए। वहीं एसएसपी आशीष तिवारी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश जारी किए।
शुक्रवार को क्लब चौराहा, सुभाष तिराहा, सेंट्रल चौराहा के साथ सदर बाजार से गुजरने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। सुभाष तिराहा पर जाम के कारण हाईवे पर भी वाहनों की कतारें लग गई। क्लब चौराहा पर ओवर ब्रिज के नीचे लोगों ने अपने चार पहिया वाहनों को पार्क कर दिया। जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिस प्रयास करती दिखाई दी।
जाम के कारण सर्विस रोड पर भी वाहनों का आवागमन भी ठप हो गया। जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कोटला चुंगी चौराहा पर जाम लगने के कारण कोटला रोड की यातायात व्यवस्था भी पटरी से उतरी दिखाई दी। जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जलेसर रोड पर भी लोगों को जाम से होकर गुजरना पड़ा। गांधी पार्क चौराहा पर जाम लगने के कारण स्टेशन रोड के साथ सदर बाजार की तरफ जाने वाला मार्ग भी जाम लग गया।