फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रैक्टर एजेंसी संचालक व एजेंट के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 06 Aug 2024 01:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, जालसाजी, चोट पहुंचाने और धमकी दिए जाने के साथ ही घर से जबरन ट्रैक्टर ले जाने के मामले में पीड़ित किसान ने एजेंट व ट्रैक्टर एजेंसी संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव नगला काले निवासी विशंभर दयाल ने वर्ष 2016 में कृषि कार्य के लिए धीरेंद्र उर्फ़ विकास जगदीश एंटरप्राइजेज, एटा रोड से गांव के ही एजेंट कृष्ण कुमार के माध्यम से एक ट्रैक्टर छह लाख रुपये में खरीदा था। कुछ दिन उसमें तकनीकी खराबी आ गई। उसके बाद एजेंट व एजेंसी स्वामी ने बहाने बनाकर तीन लाख रुपये एनआरटीजीएस के माध्यम से जमा करा लिए तथा दूसरा ट्रैक्टर दे दिया।
विज्ञापन

एक साल पूर्ण होने पर ट्रैक्टर स्वामी बीमा की किस्त जमा करने गया तो उसे जानकारी हुई की ट्रैक्टर एजेंट कृष्ण कुमार के नाम पंजीकृत है। जब वह ट्रैक्टर एजेंसी स्वामी विकास के पास गया तो उसे मारपीट कर भगा दिया। आरोप है कि ट्रैक्टर के जमा किए पैसे के सदमे में विशंबर दयाल बीमार हो गया तथा उसकी मौत हो गई। 11 फरवरी 2024 को विकास व कृष्ण कुमार ट्रैक्टर उठाकर ले गए। आरोप है कि उक्त दोनों ने षडयंत्र रचकर कूटनीति तरीके से उनका धन हड़प लिया। निरंजन सिंह ने एजेंसी स्वामी धीरेंद्र उर्फ विकास व एजेंट कृष्ण कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें