फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांवड़ियों ने फाड़े भाजपा जिलाध्यक्ष के पोस्टर, एक घंटे चला हंगामा

Tue, 06 Aug 2024 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओ नें कांवड़ियों के पोस्टर पर भाजपा जिलाध्यक्ष के जन्मदिन का पोस्टर लगा दिया था। जिसे कांवड़ियों ने फाड़ दिया। इसके बाद कांवड़ियों ने जमकर नारेबाजी की। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर मामला शांत करा दिया। कस्बा के मुख्य चौराहे गोल चक्कर पर कांवड़ियों ने अपने कांवड़ लाने के पोस्टर लगाए थे। सोमवार को कांवड़ आनी थी। इधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों के पोस्टर पर ही भाजपा जिलाध्यक्ष के जन्मदिन के पोस्टर लगा दिए, जिससे देखकर कांवड़ियों में गुस्सा फूट गया। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे दर्जनों कांवड़ियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष के पोस्टर फाड़ दिए और जमकर नारेबाजी करने लगे। करीब एक घंटे तक कांवड़ियों ने हर-हर महादेव के नारे लगाए। इस बीच मामले की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मय फोर्स के मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मामले की जानकारी है। मामले कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें