फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ठगी, 15.77 लाख कराए वापस

Fri, 18 Apr 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर शातिरों ने एक पीड़ित से 1.05 करोड़ रुपये की ठगी की थी। साइबर क्राइम थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित को ठगी गई रकम में से 15.77 लाख रुपये वापस कराए हैं।
विज्ञापन

थाना उत्तर में विभव नगर निवासी सुभाष चंद्र शर्मा ने 19 जनवरी साइबर क्राइम थाना में ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ सदर चंचल त्यागी के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने मामले की जांच करते हुए बैंकों एवं नोडल अधिकारियों को पत्राचार कर किया। इसकी वजह से ठगी की रकम से 15,77,493 रुपये पीड़ित के बच गए। जिसे शुक्रवार को पीड़ित को वापस कराया गया। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1.05 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी। इसमें से 15,77,493 रुपये पुलिस की सक्रियता से होल्ड करा लिए गए थे। जो पीड़ित को वापस कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें