फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नीम के पेड़ से फंदा कसकर टेलर ने दी जान

Fri, 18 Apr 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। घर के बाहर नीम के पेड़ से फंदा लगाकर एक दर्जी ने अपनी जीवन लीला कर ली। शुक्रवार सुबह छह बजे ग्रामीणों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिजन ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। पत्नी के मायके चले जाने के कारण वह घर में अकेला ही रहता था।
विज्ञापन

पिलाख्तर जैत निवासी छोटेलाल उर्फ महेश (45) सिलाई का काम करता था। उसकी पत्नी नीरज देवी बच्चों सुगंधा, वंशिका, पीयूष और आयुष के साथ शांतिनगर में रहती थी। छोटे भाई अवनीश ने बताया कि वह रात में घर में आया था। तब भी शराब के नशे में था। बृहस्पतिवार सुबह गांव के लोगों ने घर की दीवार से लगे नीम के पेड़ में साड़ी के फंदे से उसका शव लटका हुआ था। फंदा काटकर शव नीचे उतारा गया तो उसकी सांस थम चुकी थी। सूचना पर फरिहा पुलिस पहुंची। अवनीश ने बताया कि पहले भी कई बार छोटेलाल जान देने का प्रयास कर चुके थे। लेकिन तब लोगों ने देखा लिया था तो बचा लिया था। भाई ने कहा कि अत्य अधिक शराब पीने की वजह से आर्थिक रूप से भी परेशान रहते थे। थाना प्रभारी फरिहा ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। मृतक नशे का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें