फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली आभूषण बेचने आई महिला पकड़ी, हंगामा

विज्ञापन
शिकोहाबाद नकली आभूषण बेचने आई महिला से पूछताछ करते व्यापारी। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नकली आभूषणों को गिरवी रखने आई एक महिला को कारोबारी ने पकड़ लिया। हंगामा हुआ तो दुकान पर भीड़ गई। व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी और उसे सौंप दिया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर एक महिला नकली सोने के आभूषण (अंगूठी, हार, चूड़ियां आदि) लेकर महेश चंद्र गुप्ता की दुकान पर पहुंची। महिला ने उन्हें आभूषण दिए और उनके बदले में रुपये मांगे। पहले धोखा खाए हुए महेश चंद्र ने आभूषणों की जांच कराई तो सभी नकली निकले। नकली आभूषणों को गिरवी रख कर रुपये लेने आई महिला को इस बारे में बताया तो वह हंगामा करने लगी।
इससे आसपास के दुकानदार भी इकट्ठे हो गए। दुकानदार ने बताया कि यह महिला आभूषण लेकर आई है, जो नकली हैं। सूचना पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने महिला को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महिला और आभूषणों को थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक क्राइम रविंद्र ने बताया एक महिला नकली आभूषणों के साथ पकड़ी है।
मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। महिला खुद को एका क्षेत्र की बता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें