फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डेटिंग ऐप पर डॉक्टर बनकर की ठगी, दुष्कर्म कर 17 तोले सोने के आभूषण हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप के माध्यम से युवक से दोस्ती करना युवती को महंगा पड़ गया। आरोपी ने खुद को एमबीबीएस डॉक्टर और अविवाहित बताकर युवती को शादी का झांसा दिया। इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया और जरूरत का बहाना बनाकर लाखों रुपये के सोने के जेवर हड़प लिए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से ठगी के पैसों से खरीदी गई थार गाड़ी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता की पहचान करीब दो महीने पहले एक डेटिंग ऐप के माध्यम से योगेश निवासी बलीपुर तपस्या, थाना फरिहा, जिला फिरोजाबाद से हुई थी। आरोपी ने खुद को डॉक्टर बताकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। झांसे में लेकर आरोपी ने युवती से करीब 17 तोले सोने के आभूषण ठग लिए और इन गहनों को बेचकर उसने 14 अगस्त को अपनी पत्नी अर्चना के नाम से थार गाड़ी खरीद ली।
जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया और जेवर वापस मांगने पर जान से मारने की धमकियां देने लगा। तब परेशान पीड़िता ने मंगलवार को थाने में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन के आधार पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे आरोपी योगेश को रेलवे के मालगोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया। मौके से उसकी थार गाड़ी भी जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें