बलरई रेलवे स्टेशन के समीप डाउन ट्रैक पर हुआ फ्रैक्चर। स्रोत संवाद
- फोटो : बलरई रेलवे स्टेशन के समीप डाउन ट्रैक पर हुआ फ्रैक्चर। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। दिल्ली-हावड़ा रेलखंड के डाउन रेल ट्रैक पर बलरई रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड में ट्रैक फ्रैक्चर हो गया। सुबह के समय हुए ट्रैक फ्रैक्चर के कारण डाउन रेल ट्रैक की कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। शिकोहाबाद में रेलयात्रियों को काफी देर तक ट्रेनों के चलने का इंतजार करना पड़ा।
सोमवार सुबह सवा सात बजे करीब यह घटना शिकोहाबाद-इटावा रेलखंड के बलरई रेलवे स्टेशन के खंभा नंबर 1179/6 के पास हुई। ट्रैक फ्रैक्चर होने के कारण डाउन रेल टैक पर आ रही वंदेभारत एक्सप्रेस को बलरई रेलवे स्टेशन से पहले रोक दिया गया। इसके अलावा दिल्ली की ओर से आ रही मुरी एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। घटना की जानकारी मिलने पर रेल अधिकारियों ने मौके पर विभागीय कर्मचारियों की टीम को भेजा। जिसने दोपहर 12 बजे करीब फिश प्लेट लगाकर ट्रैक फ्रैक्चर को सही किया। इस दौरान ट्रेनों को कॉशन लगाकर 20 किमी/घंटे की स्पीड से गुजारा गया। ट्रैक फ्रैक्चर सही होने के बाद अन्य ट्रेनें अपनी निर्धारित गति से गंतव्य के लिए रवाना हो सकीं।