फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मोर और तीतरों का शिकार करने वाले पिता-पुत्र समेत चार तस्कर गिरफ्तार

Mon, 25 May 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
थाना रजावली पुलिस की गिरफ्त में पक्षियों के शिकारी। स्रोतः पुलिस - फोटो : थाना रजावली पुलिस की गिरफ्त में पक्षियों के शिकारी। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
पचोखरा (फिरोजाबाद)। थाना रजावली पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने ग्राम ढकई में प्रतिबंधित पक्षियों का शिकार करने वाले गिरोह के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से एक मरा, आठ जिंदा तीतर और अवैध असलहे मिले हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से तीन लोग राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं। वे एटा जनपद के थाना अवागढ़ के गांव सिकरारी निवासी अपने रिश्तेदार सुरेश के यहां आए थे। यहीं पर चारों ने मिलकर पक्षियों के शिकार का प्लान तैयार किया। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने कुछ पक्षियों का शिकार खुद के खाने (मांस) के लिए और कुछ को बाजार में ऊंचे दामों पर बेचने के उद्देश्य से किया था।

थाना प्रभारी रजावली ब्रज किशोर ने बताया कि वन्य जीवों के प्रति क्रूरता और अवैध शिकार के मामले में चारों अभियुक्तों के खिलाफ थाना रजावली पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। जिंदा बरामद हुए तीतरों को वन विभाग की देखरेख में सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

सुरेश निवासी ग्राम सिकरारी, थाना अवागढ़, जनपद एटा
वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम बासनी, थाना मुण्डावर, जनपद अलवर, राजस्थान

राम सिंह और नवीन सिंह (बाप-बेटे) निवासी ग्राम बासनी, अलवर, राजस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें