जसराना (फिरोजाबाद)। थाना पुलिस टीम ने नगला कलू बाईपास से मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ऑटो में सवारी के बैग से आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपियों ऋषि (निवासी बघेल कॉलोनी, थाना उत्तर) और सनी (निवासी गली नंबर-चार, महादेव नगर, थाना रामगढ़) को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि वादी मौहरमन (निवासी युसुफपुर अहरन आगरा, हाल निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली) अपने बच्चे की दवा लेकर दिल्ली से जसराना स्थित ससुराल जा रहे थे और शिकोहाबाद से जसराना आने के लिए ऑटो में बैठे थे ससुराल पहुंचकर बैग चेक करने पर उन्हें मोबाइल और सोने-चांदी के जेवर चोरी मिले। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की अंगूठी, एक पेंडल और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है तथा आवश्यक कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।