फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Expressway Accident: डिवाइडर तोड़कर एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी कार, दो विदेशी नागरिकों समेत चार घायल

Sat, 28 Feb 2026 06:58 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

कार सवार आगरा घूमने के लिए जा रहे थे। कार नगला खंगर क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 59.900 के समीप पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ती हुई एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरी। 
विज्ञापन
हादसे में घायल विदेशी नागरिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे आ गिरी। हादसे में उज्बेकिस्तान की दो युवतियों सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस और यूपीडा टीम ने तत्काल बाहर निकालकर सैफई पीजीआई में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर ढाई बजे करीब एक कार लखनऊ से आगरा की ओर जा रही थी। कार में चालक मोहम्मद अफजल एवं उज्बेकिस्तान की दो युवतियों समेत कुल चार लोग मौजूद थे। वह आगरा घूमने के लिए जा रहे थे। कार जब नगला खंगर क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 59.900 के समीप पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ती हुई एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरी। 

इस घटना की सूचना मिलने पर यूपीडा एवं नगला खंगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने कार में फंसे हुए विदेशी नागरिकों समेत सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर नगला खंगर गिरीश कुमार ने बताया कि कार अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ। इस हादसे में हुए घायलों में उज्बेकिस्तान की दो युवतियां शामिल हैं।
विज्ञापन


ये लोग हुए घायल
हादसे में कार चालक मोहम्मद अफजल निवासी ऊषहना, थाना समुलतल, जिला जमुई (बिहार), उज्बेकिस्तान की युवती सेविन्च (19) पुत्री मुराद एवं तरवीनाज (22) पुत्री तैमुर तथा उनका गाइड संदीप कुमार संदीप निवासी सियार पार्क, थाना कालिका (दिल्ली) घायल हुआ है। इन सभी को उपचार के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें