फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फायरिंग में बीडीसी सदस्य सहित 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 8 शिकोहाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बैरई में मारपीट, पथराव और फायरिंग की घटना में पुलिस ने बीडीसी सदस्य सदित चार आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। चारों को कोर्ट में पेश किया गया। अन्य आरोपी घरों पर ताले डालकर भाग हो गए हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी धीरेन्द्र (बीडीसी सदस्य) के घर से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें बृजेश, शैलेन्द्र सिंह, खुद धीरेंद्र और हरदेश शामिल हैं। जबकि वीडियो के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। बता दें कि घटना बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे की है। गांव में रास्ते के लिए एक ही परिवार के दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई थी। प्रथम पक्ष के धीरेंद्र, शैलेंद्र, बृजेश, प्रियांशु, धर्मेंद्र उर्फ पप्पू, अंकित, सुबोध, दिलीप और द्वितीय पक्ष के भूपेंद्र, हृदेश कुमार, मुकेश कुमार, अभिषेक, योगेंद्र, राजू आदि लाठी-डंडे और हथियार लेकर छतों पर चढ़ गए थे। एक-दूसरे पर पथराव किया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक हाथों में अवैध हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। विवाद में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें