फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पड़ोसियों के बीच मारपीट में दंपती समेत चार घायल

Wed, 14 Feb 2024 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पड़ोसियों के बीच मंगलवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस घटना में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला ताल निवासी अमर सिंह के अनुसार मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। पड़ोसी के घर पर पले हुए दो कुत्तों को भी उसने छोड़ दिया। इससे अमर सिंह के अलावा श्यामा देवी, लवकुश एवं हरिकेश घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसने दंपती समेत चारों घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर नगला खंगर विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें