जसराना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने नगला केंकन निवासी युवक रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 11 फरवरी को शौच करने के लिए खेतों की तरफ गई थी। काफी समय तक वापस नहीं आने पर तलाश की तो मालूम हुआ कि रोहित उसको बहला फुसलाकर ले गया है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा दोनों की तलाश की जा रही है।