फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार असलहा फैक्टरी पकड़ी, छह गिरफ्तार एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एका, दक्षिण, रसूलपुर और लाइनपार थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी तमंचा बनाते थे। उनके पास से पुलिस ने 30 तमंचा, तीन पौनिया, दो रायफल और नौ अधबने तमंचों के साथ 11 कारतूस और आठ खोखा बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा ने गांव मोहब्बतपुर स्थित ईंट-भट्ठे के समीप दबिश देकर अशोक कुमार निवासी मोहब्बतपुर एका को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी अपने साथी अनूप कुमार निवासी नगला गलुआ थाना अवागढ़ एका के साथ तमंचा बना रहा था, जो मौके से भाग गया। दक्षिण थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अजय कुमार निवासी धनिया थाना पिलुआ जनपद एटा को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी गांव लालऊ स्थित बंद पड़ी फैक्टरी में तमंचा बना रहा था। वहीं, रसूलपुर थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने दुर्गानगर में दबिश देकर मुकुल और प्रांशू निवासी दुर्गानगर माता वाली और विशाल शर्मा निवासी लेबर कॉलोनी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी तमंचा बना रहे थे। लाइनपार थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर राकेश निवासी संतनगर थाना लाइनपार को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी यमुना के बिहड़ में खंडर कोठरी में तमंचा बनाने का कारोबार कर रहा था। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें