फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वाहन की टक्कर से टूटे चार विद्युत खंभे, आपूर्ति ठप

Fri, 23 May 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 टूटे पडे विद्युत पोलों को सही करते कर्मचारी
विज्ञापन
जसराना। वाहन की टक्कर से कस्बा की जामा मस्जिद के पास लगे चार विद्युत खंभे टूट गए। विद्युत पोल टूटने पर एटा-शिकोहाबाद मार्ग के साथ ही कई मोहल्लों की आपूर्ति भंग हो गई। पूरे दिन जहां कर्मचारी पोल लगाने के साथ ही आपूर्ति को सुचारु करने की व्यवस्था में लगे रहे। वहीं आपूर्ति नहीं मिलने पर लोग भीषण गर्मी में परेशान दिखाई दिए। अवर अभियंता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तड़के तीन बजे किसी वाहन की टक्कर लगने से जामा मस्जिद से लेकर पुरानी टंकी वाली गली तक चार विद्युत पोल टूट गए। विद्युत पोल टूटने की आवाज पर लोगों में जगार हो गई। जब तक लोग कुछ कर पाते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं लोगों ने पूरे मामले से विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत कराया। बिजलीघर पर एसएसओ ने पूरे कस्बे की आपूर्ति बंद कदा दी। बाद में शिकोहाबाद रोड, मोहल्ला कूंचा, मोहल्ला भट्टपुरी के साथ कई मोहल्लों की आपूर्ति बंद रखते हुए अन्य मोहल्लों की आपूर्ति बहाल हो गई।
वहीं शुक्रवार की देर शाम तक कर्मचारी आपूर्ति को बहाल करने में लगे रहे। पूरे दिन भीषण गर्मी में परेशान रहे। अवर अभियंता बलराम गुप्ता ने कहा किसी वाहन की टक्कर से चार पोल टूटे हैं। कोतवाली में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें