फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संचार क्रांति के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

Wed, 21 May 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कांग्रेस ने मटसेना में चौपाल लगाकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को पुण्यतिथिपर किया याद।
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न एवं आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। मटसेना एवं मदनपुर ब्लाक के गांव चंदरई में चौपाल लगाकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के द्वारा संचार क्रांति के साथ पंचायतीराज व्यवस्था की जानकारी ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत के हर गांव को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का सपना देखा था। संचार क्रांति के साथ पंचायतीराज व्यवस्था उनकी ही देन है। हर योजना का लाभ गरीब तक पहुंचाना ही उनका मकसद रहा। महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने कहा कि ग्रामीण भारत निर्माण में यह देश हमेशा उनकी ऋणी रहेगा। अध्यक्षता जैदान सिंह यादव एवं संचालन अजय यादव ने किया।
इस दौरान दौरान हाजी सईद पटेल, हाजी नसीर अहमद, जितेंद्र तिवारी, अमन द्धिवेदी, वैभव चतुर्वेदी, विराट दिवाकर,पार्षद लाला राइन, अजय शर्मा, वकार खालिक, रणवीर सिंह गुर्जर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संदीप तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला अस्पताल में इस मौके पर स्वयं रक्तदान किया।

टूंडला में कांग्रेस कमेटी की एक बैठक बुधवार को अहाता शोभाराम में हुई। जिला उपाध्यक्ष डाॅ. बी एस गौतम ने राजीव गांधी के देश के प्रति समर्पण, आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी दूरदर्शिता और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। अनिल उपाध्याय ने कहा कि राजीव गांधी ने देश हित में पंजाब, असम, मिजोरम समझौते किए। देशवासी उन्हें सदैव याद रखेंगे। इस दौरान विशंभर सिंह, चंद्रप्रकाश, सरफराज खान, ऋषभ जैन, अशोक कुमार, जीतू शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें