फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द के लिए वैमनस्यता,से रहें दूर: इस्लाही

Mon, 29 Aug 2016 12:49 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
सौहार्द के लिए वैमनस्यता,से रहें दूर: इस्लाही - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जमाअते इस्लामी हिंद के सांप्रदायिक सौहार्द संगोष्ठी में किया आह्वान
विज्ञापन

हालात सुधारने को अच्छे लोगों को आगे आकर करनी होगी खुद पहल
जमाअते इस्लामी हिंद के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना इनाम उल्लाह इस्लाही ने कहा सांप्रदायिक सौहार्द वैमनस्यता और हिंसा से दूर रहने से ही हासिल होगा। देश में मानवतावादी एवं शांतिप्रिय लोग हैं लेकिन हालात बदलने का साहस नहीं जुटा पाते। शांति होने पर विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन

जमाअत ए इस्लामी हिंद द्वारा 21 अगस्त से चार सितंबर तक शांति एवं मानवता अभियान को चलाया जा रहा है। जनपद न्यायालय प्रांगण स्थित बार हॉल में सांप्रदायिक सौहार्द गोष्ठी का आयोजन बार अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता केके चतुर्वेदी ने कहा कि समाज में नफरत फैलाने वाले चंद लोगों से बहुसंख्यक अमन पसंद लोगों को होशियार रहना चाहिए। रमेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि विविधता में एकता यह हमारे देश की सुंदरता है। वसीमउद्दीन अंसारी एडवोकेट ने कहा कि ऐसी गोष्ठी समाज को नई दिशा देंगी। वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी अग्रवाल ने कहा कुछ को छोड़ दें तो हर व्यक्ति अमन चाहता है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष धर्म सिंह यादव ने कहा कि देश की आजादी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई ने नहीं बल्कि मानवतावादी लोगों ने लड़ी थी। जमाअत के केंद्रीय सलाहकार डा.हसन रजा ने कहा कि एकजुटता में ही बल है। बार के महासचिव पंचम सिंह गुर्जर एडवोकेट ने कहा हम सभी को मिलकर सौहार्द कायम रखने की पहल करनी चाहिए। संचालन जमाअत के क्षेत्रीय संयोजक वहाबुद्दीन ने किया। सलीम सिद्दीकी, अमित दीक्षित, संजय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें