फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की जमीन पर कब्जे के लिए उठाया मंदिर मुद्दा

Fri, 26 Dec 2014 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला के नगला तुलसी में धर्मांतरण के बाद पथवारी मंदिर को तोड़ जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गांव के प्रधान ने कहा कि मंदिर गांव में ही दूसरे स्थान पर मौजूद है। कुछ लोग बेवजह राजनीति कर रहेे हैं।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान शंकर सिंह सोलंकी ने बताया कि नगला तुलसी के बीचों-बीच गाटा संख्या 169 में तालाब की जगह पर कब्जा होने की शिकायत पर पांच दिसंबर को एडीशनल कमिश्नर सतीश कुमार ने वहां बने मंदिर को दूसरी जगह स्थापित करने के आदेश दिए थे। तब तत्कालीन उपजिलाधिकारी उदयराज सिंह ने तालाब की भूमि से मंदिर को हटाते हुए विक्रम सिंह द्वारा दान में दी गई भूमि पर मंदिर बनवाया था।


 ग्रामीण यहां नियमित पूजा अर्चना कर रहे हैं। कुछ लोग मंदिर की आड़ लेकर तालाब की भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए मामले को तूल दिया जा रहा है। शुक्रवार को गांव के विक्रमसिंह, गिरेंद्रसिंह, महावीर, दलवीर सिंह, रनवीर सिंह, योगेश सिंह, जगदीश, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, रमेशचंद्र, छीतर सिंह, जगवीर सिंह, सुरेशचंद्र, घनश्याम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, योगेश, सोनवीर, राजवीर आदि ने मामले को तूल दिए जान पर विरोध जताया।
विज्ञापन


तालाब की जमीन पर बने मंदिर को पूर्व में ही दूसरी जगह स्थापित कर दिया गया था। अब तालाब की शेष भूमि पर कब्जा जमाए लोग इसे तूल देने का प्रयास कर रहे हैं। तालाब की बेरीकेटिंग के आदेश दे दिए हैं, जिसे जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीराम यादव, उपजिलाधिकारी, टूंडला
फोटो-टूंडला के गांव नगला तुलसी में पथवारी माता मंदिर पर पूजा-अर्चना करते ग्रामीण व मंदिर पर मौजूद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें