फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरु की कार्रवाई, मावा मंडी में दुकानें हुईं बंद

Sat, 08 Mar 2025 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
रामगढ़ क्षेत्र में सरसों के तेल का सैंपल लेते खाद्य निरीक्षक। स्त्रोत:  विभाग।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली के पर्व मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। टीम जैसे ही चंद्रवार गेट के समीप मावा मंडी में पहुंची। वैसे ही दुकानों के शटर गिर गए। टीम एक सैंपल लेकर वापस लौट आई। वहीं, अन्य स्थानों से भी अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल संकलित किए गए।
विज्ञापन

होली का त्योहार नजदीक आने पर घरों में पकवान बनना शुरु हो गए हैं। ऐसे में मिलावट का बाजार में भी गर्मा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जैसे ही मावा मंडी पहुंची। टीम ने रमेश की दुकान से सैंपल लिया। मंडी की बाकी दुकानें बंद हो गई। कई दुकानों से दुकानदार चले गए। इधर, फतेहाबाद की तरफ से आने वाले खोया विक्रेता अपनी मोटरसाइकिल को लेकर वापस हो लिए। टीम के वापस जाने काफी देर बाद दुकानें खुलीं। इधर, मंडी के समीप सोना डेयरी से दही का नमूना संकलित किया गया।
टीम ने जमील ट्रेडर्स रामगढ़ से सरसों के तेल की गुणवत्ता पर शक हुआ। टीम ने 15 लीटर तेल को सील कराया। पिंकी किराना, नगला चूरा के रंगीन कचरी मिली। जो स्वास्थ्य के लिये हानिकारक थी। टीम ने रंगीन कचरी को नष्ट कराया। अन्य स्थानों से भी टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय ने बताया कि होली के मद्देनजर मिलावट को देखते हुए अभियान शुरु कर दिया है। हमारी टीमें क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं। जहां भी मिलावट की आशंका होगी, वहां अभियान चलाया जाएगा। टीम में खाद्य निरीक्षक उमेश, संदीप, अरूण शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें