फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कढ़ी चावल खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार ,अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
शिकोहाबाद कढ़ी और चावल खाने से बीमार महिलाएं अस्पताल में उपचार कराते हुए। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पशु कारोबारी के घर पर करवाचौथ के व्रत के बाद कढ़ी-चावल खान से परिवार के सात लोग बीमार हो गए। जानकारी होने पर परिवार के लोग बेहोशी की हालत में परिजन अस्पताल लाए।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला खेड़ा निवासी रामवीर का परिवार रहता है। रामवीर और उसका बेटा सतीश किसान होने के साथ ही पशु खरीद बेच कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। गुरुवार को सतीश की पत्नी मंजू और मां राजनश्री व रेखा पत्नी ओमकार ने करवाचौथ का व्रत रखा था। परिवार की महिलाओं ने कढ़ी, चावल व पूड़ी सब्जी बनाई। परिजनों का कहना है कि रात नौ बजे के करीब सभी ने व्रत तोड़ने के बाद खाना खाया।
खाना खाने के बाद रात लगभग दस बजे के करीब सभी लोगों को चक्कर आना, जी मचलाना और उल्टी व दस्त होने की शिकायत शुरू हो गई। साथ ही लोगों को बेहोशी सी छा गई। परिजनों ने स्थानीय एक झोलाछाप डॉक्टर को उपचार के लिए बुला लिया। आराम न मिलने पर सुबह सभी लोगों को लेकर अस्पताल आए। यहां चिकित्सकों ने भर्ती कर ड्रिप चढ़ाई और इंजेक्शन लगाना शुरू कर दिए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी मरीजों को आराम मिल गया।
विज्ञापन

जिसके बाद परिजन छुट्टी करा कर सभी को अपने साथ घर ले गए। जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया उनमें सतीश (40) पुत्र रमवीर सिंह, मंजू (38) पत्नी सतीश, आरती (16) , पूजा (14) और ऋषि (12) पुत्र सतीश, रेखा (35) पत्नी ओमकार हैं। राजनश्री (65) पत्नी रामवीर और रामवीर (68) ने खाना कम खाया था, इस लिए उन्हें असर भी कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें