फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने पकड़ी नकली रसगुल्ले बनाने की फैक्ट्री

विज्ञापन
खाद विभाग की टीम द्वारा की गई जांच के दौरान फिकबाए गए रसगुल्ला - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मटसेना के समीपवर्ती गांव करकौली में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रसगुल्ले बनाने वाली निर्माण इकाई पर छापा मारा। यहां घटिया गुणवत्ता की मिठाई तैयार हो रही थी। दूध के स्थान पर पाउडर और रंग मिलाकर रसगुल्ले बन रहे थे। लाइसेंस खत्म होने के बाद भी फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था। विभाग संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को कई दिनों से नकली मिठाई बनने की शिकायत मिल रही थी। इस पर सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर सिंह ने टीम को भेजा। टीम को चासनी में कीड़े पड़े मिले।
इनमें ही रसगुल्लों को डालकर मीठा किया जा रहा था। वहीं टीम को यहां पर छेना भी नकली तैयार होता मिला। दूध के स्थान पर पाउडर से ही लाल एवं सफेद रंग का छेना तैयार हो रहा था। इसमें रंग का प्रयोग किया जा रहा था। टीम ने फैक्टरी को बंद कराते हुए लाल एवं सफेद रसगुल्ले के सैंपल भरे। सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर सिंह ने कहा है कि फैक्टरी का लाइसेंस खत्म होने के बाद भी इसके संचालन के लिए संचालक पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें