फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्रीरियल एरिया में कोयला से सुलगते मिली भट्ठियां,12000 का जुर्माना

विज्ञापन
कोयला की भट्ठी जलने की सूचना पर पहुची नगर निगम की टीम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शनिवार को नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने हिमांयूपुर पुलिया से औद्योगिक क्षेत्र तक संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रतिबंध के बाद भी कोयले से भट्ठी जला रहे दो दुकानदारों पर 10 हजार और प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर एक अन्य दुकानदार पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के निर्देश पर शनिवार को नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने हिमांयूपुर पुलिया से लेकर औद्योगिक में चेकिंग अभियान चलाया। औद्योगिक क्षेत्र में सर्विस रोड पर ढाबा संचालन कर रहे सुभाष और राजकुमार के यहां कोयले से भट्ठी जलती मिली। दोनों दुकानदारों पर एनजीटी नियम के तहत 5000-5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दुकानदार विनोद के यहां पर प्रतिबंधित पॉलीथिन भंडारित मिली। विनोद पर भी 2000 का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम प्रवर्तन दल के जेडए खान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें