फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का रेल संचालन पर पहरा जारी, लेट चल रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
टूंडला रेलवे स्टेशन पर छाया घना कोहरा - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। कोहरे के चलते शनिवार को भी ट्रेनों घंटों विलंब से चली। यात्रियों को इस गलन भरी सर्दी में प्लेटफार्म पर बैठकर घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। किसी भी रेल दुर्घटना से बचने के लिए रेल प्रशासन ने फॉग स्पीड में ही ट्रेनें चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते से शुरू हुए घने कोहरे के चलते ट्रेनें लेट चल रहीं हैं। शनिवार को भी ट्रेनों के लेट चलने का सिलसिला जारी रहा। कोहरे के कारण ट्रेनें दो से 10 घंटे तक विलंब से चल रहीं हैं। ट्रेनों के इंतजार में यात्री प्लेटफार्मों पर बैठकर इस गलन भरी सर्दी में ठिठुरते रहे।
स्टेशन पर सर्दी से बचाव के उपाय न होने पर कई रेलयात्री सर्दी व बुखार की चपेट में आ गये। आगरा से बिहार जा रहे सुरजीत व मनोज सिन्हा, कानपुर जा रहे संग्राम सिंह ट्रेन के इंतजार में बैठे बीमार हो गये। इन रेल यात्रियों ने ट्रेन लेट होने के चलते प्राइवेट चिकित्सकों से दवाइयां लीं।
विज्ञापन

कुछ रेल यात्रिायों ने स्टेशन से बाहर अलाव जलाकर सर्दी से बचाव किया। कोहरे के चलते इलैक्ट्रोनिक सिग्रल न दिखाई देने के कारण रेल चालकों को कोहरे के दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ही ट्रेनों को चलाने के निर्देंश दिए।
रेल प्रशासन ने बताया कि सर्दी व कोहरे में ट्रेनों के लेट चलने की समस्या अभी कुछ दिन जारी रह सकती है। शनिवार को अप व डाउन की एक दो ट्रेनों को छोड़कर लगभग सभी मेल, एक्सप्रेस ट्रेनें दो से 10 घंटे देरी से चल रहीं हैं।
विज्ञापन

सर्दी में यात्रा के दौरान क्या करें-
- यात्रा के लिये घर से निकलने से पहले ट्रेन की लोकेशन पता करें।
- यात्रा के दौरान गर्म कपड़े साथ रखें।
- सर्दी जुकाम आदि की दवा साथ रखें ।
- खुले प्लेटफार्म की जगह टिन शैड में बैठें।
- तबियत बिगड़ने पर स्टेशन मास्टर अथवा स्टेशन अधीक्षक से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें