फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

विज्ञापन
प्राचीन जैन मेला महोत्सव में बाहुबली संघ ने समाजसेवियों का सम्मान किया। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिगंबर जैन बाहुबलि संघ व जैन दिगंबर युवा संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में बड़े जैन मेला महोेत्सव में नृत्य व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। मुख्य अतिथि जयप्रकाश जैन ने दीप प्रज्ज्वलन किया। मंच उद्घाटन राजेश जैन, प्रताप जैन ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। इसमें प्रमुख समाजसेवियों में कुलदीप मित्तल जैन, राजीव कुमार जैन, मयंक जैन माइक्रोटेक , नीतेश अग्रवाल जैन व संजीव जैन एडवोकेट को समाज गौरव की मानद उपाधि से अंलकृत किया गया। धर्मेंद्र जैन रॉकी का भी युवा कार्यकर्ता के रूप में सम्मान हुआ।
इस दौरान सतीश सलावदिया, संजय जैन पीआरओ, सुमतेश जैन, आदीश जैन, मनोज दद्दा, धीरेश जैन आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष देवेंद्र जैन रसूलपुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। महोत्सव के दौरान महिला जैन मिलन संस्था द्वारा नारी सशक्तिकरण पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। निर्देशिका संतोष जैन और अध्यक्ष शीतल जैन ने अतिथियों का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें