फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में दो बाइकों की भिड़त, तीन की मौत

Fri, 16 Jan 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 शुक्रवार को घने कोहरे के चलते सिरसागंज क्षेत्र के गांव सोथरा के समीप दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



मैनपुरी के थाना बरनाहल के गांव नगला मालघाता निवासी मनोज कुमार सिंह (20) पुत्र सिलेटी सिंह बाइक से अपने साथी इरशाद खां (25) पुत्र आजाद खां के साथ भूसी लेने गांव किसराव जा रहा था। दूसरी तरफ बाइक से घिरौर थाना क्षेत्र के गांव कपरावली निवासी शिवम (18) पुत्र नागेंद्र सिंह अपने नाना महावीर सिंह निवासी नगला हवेलिया थाना बरनाहल आ रहे थे। दोनों बाइक सवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सिरसागंज के गांव सोथरा के समीप पहुंचे तभी कोहरे के चलते उनकी बाइक टकरा गईं। हादसे में शिवम, मनोज और इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महावीर सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।



इकलौता पुत्र था शिवम
शिवम अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। पिता नागेंद्र, मां सरोज देवी और बहन अंबिका जब जिला अस्पताल पहुंचे तो गश खाकर गिर गए। साथ आए लोगों ने उन्हें बमुश्किल संभाला।
विज्ञापन


पांच भाईयों के बीच छोटा सबसे छोटा था मनोज
मनोज पांच भाईयों के बीच सबसे छोटा था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। वह बुग्गी चलाकर अपना भरण पोषण कर परिवार की मदद करता था। मनोज की मौत की खबर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

सात माह पूर्व हुआ था इरशाद का विवाह
सड़क हादसे में मौत का शिकार हुआ इरशाद सात भाईयों में सबसे बड़ा था। वह भी बुग्गी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसका विवाह सात माह पूर्व टूंडला क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुआ था। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी भी जिला अस्पताल आ गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं नाते रिश्तेदार भी उसको सांत्वना देने का प्रयास कर रहे थे।

हाईवे का ब्लैक स्पॉट है सोथरा गांव
यातायात पुलिस की फाइल को पलट कर देखा जाए सिरसागंज का सोथरा गांव ब्लैक स्पॉट के नाम से दर्ज है। इसके बाद भी यहां सुरक्षा के नाम पर पुलिस ने कोई ठोस पहल नहीं की।


नहीं पहने थे मृतक हेलमेट
थानाध्यक्ष सिरसागंज की माने तो हादसे के दौरान बाइक सवार एक भी युवक हेलमेट नहीं पहने था। तीनों युवकों के सिर में चोट लगी और उनकी मौत हो गई। यदि वह हेलमेट का प्रयोग किए होते तोे उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें