टूंडला स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में गलनभरी सर्दी में बैठे रेलयात्रीसंवाद
- फोटो : टूंडला स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में गलनभरी सर्दी में बैठे रेलयात्री संवाद
टूंडला। कोहरा का कहर लगातार जारी है। कोहरे के चलते ट्रेनों की स्थिति ये हो गई है, कि ट्रेनें दो से 14 घंटे तक देरी से टूंडला पहुंच रही हैं। ट्रेनों के देरी से चलने पर रेलयात्रियों को घंटों गलन भरी सर्दी में बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, रेल प्रशासन ने देरी से चल रहीं अप व डाउन की तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया। ट्रेनों के लेट व रद्द होने पर रेलयात्री खासे परेशान रहे।
शुक्रवार को रेल प्रशासन ने अप की गरीबरथ एक्सप्रेस व डाउन की नॉर्थ ईस्ट और महानंदा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया।
दिल्ली और आगरा की ओर देरी से जाने वाली ट्रेनें-
पूर्वा एक्सप्रेस चार घंटे, अवध एक्सप्रेस पांच घंटे, मरूधर एक्सप्रेस ढाई घंटे, मगध एक्सप्रेस दो घंटे, अमृत भारत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, पारसनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, नंदनकानन एक्सप्रेस दो घंटे, साबरमती एक्सप्रेस दो घंटे, महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे, गुवाहाटी-बाडमेर एक्सप्रेस दो घंटे, बांद्रा टर्मिनस स्पेशल तीन घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल तीन घंटे देरी से टूंडला पहुंचीं।
कानपुर की ओर देरी से जाने वाली ट्रेनें-
मगध एक्सप्रेस ढाई घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस पांच घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल तीन घंटे, दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस 14 घंटे व तेजस एक्सप्रेस चार घंटे देरी से टूंडला पहुंची।