फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रैक पर कोहरे की चादर आठ घंटे देरी से चलीं ट्रेनें

Sat, 17 Jan 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टूंडला। एक बार फिर घने कोहरे ने ट्रेनों के पहियों पर ब्रेक पर लगा दिए। शनिवार को ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से आठ घंटे की देरी से टूंडला पहुंची। साथ ही अप व डाउन की इंटरसिटी एक्सप्रेस के सप्ताह में दो दिन नियमित रद्द होने से लोकल के रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दिल्ली और आगरा की ओर जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस पांच घंटे, अवध एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, मरूधर एक्सप्रेस पांच घंटे, मगध एक्सप्रेस छह घंटे, तेजस एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, गोमती एक्सप्रेस तीन घंटे, अजीमाबाद एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे टूंडला पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कानपुर की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस दो घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटे, फरक्का एक्सप्रेस आठ घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल छह घंटे, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे, नेताजी एक्सप्रेस तीन घंटे, मूरी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, नंदनकानन एक्सप्रेस तीन घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस दो घंटे, महांनदा एक्सप्रेस दो घंटे, गोमती एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे व तेजस एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से टूंडला पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें