फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एसटीपी से निकलने वाला झाग युक्त पानी यमुना में हो रहा प्रवाहित

Wed, 27 Nov 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
यमुना में प्रवाहित होता झाग युक्त पानी। - फोटो : यमुना में प्रवाहित होता झाग युक्त पानी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोफीपुर स्थित एसटीपी से निकलने वाला झाग युक्त पानी यमुना में प्रवाहित हो रहा है। बुधवार को यमुना नदी में झाग युक्त पानी दिखाई दिया। ऐसे में यमुना में केमिकल युक्त पानी प्रवाहित होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) और निगम के जलकल विभाग ने यमुना नदी में झागयुक्त पानी की जांच कराने की बात कही है। जिले की सीमा में प्रवाहित यमुना नदी के पानी में रसायनिक तत्व खास तौर पर डिटर्जेंट व कांच व चूड़ी साफ करने में प्रयुक्त केमिकल की मात्रा बढ़ने की आशंका है। इन दिनों सोफीपुर एसटीपी से निकलने वाले शोधित पानी में झाग उत्पन्न हो रहा है। यही झाग युक्त पानी सीधे यमुना नदी में प्रवाहित हो रहा है। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे एसटीपी से निकलकर यमुना में जा रहे पानी में झाग दिखाई दिए। हालांकि जानकारी मिलने पर निगम के जलकल और पीसीबी ने यमुना में झाग युक्त पानी की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

-
अमोनिया व फास्फेट बढ़ा सकते हैं पशु पालकों की मुश्किल
विशेषज्ञों के अनुसार यमुना नदी में दिख रहा झाग संभवत: अमोनिया और फास्फेट की मात्रा में बढ़ोत्तरी के कारण हैं। जिले की सीमा में प्रवाहित यमुना नदी के सहारे बसे करीब 32 गांव हैं। इन गांव में ज्यादातर दुधारू व पालतू पशु यमुना के तटवर्ती क्षेत्र में विचरते हैं। ऐसे में पशुओं में स्किन, गले और सांस संबंधी रोग हो सकते हैं।
-
आवासीय व औद्योगिक सेक्टर से निकले पानी की होगी जांच
एसटीपी से निकलकर यमुना नदी के पानी में उत्पन्न झाग को लेकर पीसीबी व नगर निगम सतर्क हो गया है। सूत्रों के अनुसार शहर से यमुना नदी की ओर जाने वाले आवासीय व औद्योगिक सेक्टर सीवरेज पानी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-
यमुना के पानी की हर पखवाड़ा जांच कराई जा रही है। एसटीपी से निकलने वाले पानी में झाग किन कारणों से उत्पन्न हो रहा है, इसकी जांच के लिए नमूना संकलित किया गया है। राजकीय प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।राजेंद्र प्रसाद, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें