फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंदी के बीच मनाई जाएगी ईद, भीड़ से बाजार हुए जाम

विज्ञापन
पैदल मार्च करते एडीजी अजय आनंद और एसएसपी सचिंद्र पटेल के साथ मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शनिवार को बकरीद है। शनिवार-रविवार को प्रदेशभर में वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। इस बार बकरीद लॉकडाउन के बीच ही मनाई जाएगी। सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। दो दिन की बाजार बंदी से पहले शुक्रवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सदर बाजार सहित सभी प्रमुख बाजारों में लोग त्योहार की खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान बाजार में जगह-जह जाम लगा रहा।
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल क्षेत्र हाजीपुरा में सुबह से खरीदारों उमड़ पड़े। देर शाम तक बाजार में भीड़ रही। कपड़े, कॉस्मेटिक, जूते-चप्पल, मिठाई आदि की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। सदर बाजार में बहनों ने राखियों की खरीदारी की। कोरोना के कारण इस बार दिल्ली से राखियों की खेप पर्याप्त नहीं आने से दुकानदारों ने पुराने स्टॉक के साथ जयपुर से राखियां मंगाई हैं। माल कम होने से राखियों के रेट अधिक रहे। सिनेमा चौराहे से लेकर नाले की पुलिया तक भीड़ के कारण जाम जैसे हालात रहे।
आगरा जोन के एडीजी ने शहर में किया फ्लैगमार्च
फिरोजाबाद। ईद उल अजहा व रक्षाबंधन के त्योहार को ध्यान में रखते हुए जिले भर में पुलिस फोर्स अलर्ट है। शुक्रवार को आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों ने बाजार में भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि वीकेंड लॉकडाउन को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। आमजन से अपील की गई कि सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क जरूर पहनें।
विज्ञापन

एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसएचओ रामगढ़ अनूप तिवारी, दक्षिण श्याम सिंह, रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया के साथ पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। रसूलपुर थाने से हाईवे से होते हुए नगला बरी, शीतल खां रोड, सरक्यूलर रोड नालबंद चौराहे तक कई स्थानों पर आमजन से बातचीत की। एसएसपी से कहा कि किसी की कोई यदि समस्या है तो उसको समयबद्ध निस्तारण करें। दुकानदारों को हिदायत दी कि वीकेंड लॉकडाउन के दौरान दुकानों को बंद रखकर प्रशासन का सहयोग करें।
शिकोहाबाद में सीओ इंदुप्रभा सिंह, एसडीएम देवेंद्रपाल सिंह के साथ थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बाजार में फ्लैग मार्च किया। सीओ जसराना अजय चौहान, एसडीएम ने कस्बा जसराना, फरिहा व एका में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिया। सिरसागंज में सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज रजा, एसएचओ गिरीशचंद्र गौतम आदि ने बाजार में भ्रमण किया। मक्खनपुर में एसएचओ विनय कुमार मिश्र ने फोर्स के साथ पैदल मार्च किया।

ईद पर हाजीपुरा रोड पर खरीदारी करतीं मुस्लिम महिलाएं- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें