फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में जिंदा जल गए थे पांच युवक: आधी रात शव पहुंचे घर तो चीखों ने खत्म कर दिया सन्नाटा; हर आंख से छलके आंसू

Tue, 13 Feb 2024 10:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में पांच युवक कार में जिंदा जल गए थे। उनके शव आधी रात को घर पहुंचे तो चीखों ने सन्नाटा खत्म कर दिया। हर आंख से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
मृतक शिवकिशन के अंतिम संस्कार के बाद घर के बाहर बैठे बुजुर्ग और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में सुहागनगरी फिरोजाबाद के शहर कोतवाली क्षेत्र के तीन और शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के दो युवक जिंदा जल गए। पहचान होने के बाद खबर घर पहुंची तो चीत्कार मच गई। घरों में मातम छाया हुआ है। सोमवार देर रात सभी के शव परिजन लेकर आए। देर रात ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के शंभुनगर निवासी अंशुमन यादव, हिमांशू व उनके साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के तीन युवक मुश्ताक मंजिल निवासी मोहम्मद जैद, राजपूताना निवासी सरबर हुसैन, सुहागनगर निवासी शिवकिशन भी मोबाइल एप के माध्यम से कार में सवार हुए थे। सभी टैक्सी शेयर करके एक ही कार से दिल्ली जा रहे थे।

Trending Videos

खड़ी बस से टकराई कार

कार अंशुमान चला रहा था। एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में खड़ी बस से कार टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। इसमें कार सवार पांचों युवक जिंदा जल गए थे। शवों की किसी तरह शिनाख्त कर परिजन को सुपुर्द किया गया।

अंशुमन का शव उसके पिता मनोज यादव रात करीब 10:30 बजे मथुरा से सीधे अपने पैतृक गांव ककरारा थाना जसराना लेकर पहुंचे। वहीं हिमांशू का शव उसका भाई सचिन, ताऊ श्यामेंद्र यादव एवं पिता वीरेंद्र यादव रात 11:45 बजे अपने पैतृक गांव पिडसरा थाना अरांव लेकर पहुंचे। वहीं फिरोजाबाद के शिवकिशन का शव भी रात करीब 11 बजे आया। 

रात में ही कर दिया अंतिम संस्कार

रात में ही बड़े भाई दीपक ने जलेसर रोड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया। जबकि, रात करीब 10 बजे जैद खान का शव घर पहुंचा। इसके बाद रात करीब 12 बजे मुस्तान बिल्डिंग कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। सरबर हुसैन के शव का सुपुर्दे ए खाक मस्तान का तकिया कब्रिस्तान पैमेश्वर गेट में करीब 12 बजे किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

दर्दनाक हादसे से हर कोई स्तब्ध

जैसे ही इन युवकों के शव घर पहुंचे तो सन्नाटा टूट गया। लोगों की चीखें गूंजने लगीं। परिजन ही नहीं बल्कि आसपास के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध थे। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। हिमांशू के परिजन अंतिम संस्कार के बाद शिकोहाबाद के एटा रोड स्थित हरदयाल कोल्ड स्टोर के पास अपने पैतृक घर पर आ गए।

हिमांशू की शादी के बंट चुके कार्ड

अंशुमन के परिवार में उसकी पत्नी विशाखा, छोटी बहन अंशिका एवं मां पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अंशुमन की शादी 2023 में हुई थी। वहीं हिमांशू का पूरा परिवार ही इस घटना से बिखर गया। 12 मार्च को सिरसागंज के गांव किसरांव में उसकी शादी होनी थी। परिजन के अनुसार शादी के कार्ड भी बंट चुके थे, लेकिन इस हादसे के बाद सब कुछ बिखर गया। आर्किटेक होने के कारण घर का नक्शा भी खुद ही बनाया था। उसी के अनुसार ही वह मकान खुद ही बनवा रहा था।
विज्ञापन

पांच लाख रुपये सहायता राशि दिलाने की मांग

सदर विधायक मनीष असीजा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर यमुना एक्सप्रेस वे पर पांच लोगों की मौत पर दुख जताया है। वहीं सभी मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें