फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रैक्टर के पीछे लगे कटर की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालिका की मौत

Sun, 07 Apr 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एका। थाना एका के गांव तेजपुरा में रविवार देर शाम ट्रैक्टर के पीछे लगे कटर की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालिका अवनी घायल हो गई। परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए।
विज्ञापन

गांव का ही निवासी व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर खेत की तरफ जा रहा था। रास्ते में खेल रही बालिका ट्रैक्टर के पीछे लगे कटर पर चढ़ने का प्रयास किया। इस बीच वह कटर व पहिया की चपेट में आ गई। डाक्टर द्वारा उसे मृत घोषित करने की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। पिता सर्वेश कुमार और अन्य परिवार के लोग अस्पताल से शव घर ले गए। अवनी दो भाई-बहन थी। इंस्पेक्टर शिवभान सिंह राजावत ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें