फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पर्यटन मंत्री के काफिले में टकराईं पांच गाड़ियां

Sun, 09 Nov 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री के काफिले में टकराई कार क्षतिग्रस्त। संवाद - फोटो : पर्यटन मंत्री के काफिले में टकराई कार क्षतिग्रस्त। संवाद
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री रविवार को बछगांव एक कार्यक्रम में जा रहे थे। काफिले में शामिल एक गाड़ी के चालक के ब्रेक लगाते ही पांच गाड़ियां आपस में टकरा गई। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पर्यटन मंत्री जिस कार में थे, वह सुरक्षित रही।
विज्ञापन

रविवार दोपहर सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बछगांव एक मंदिर का लोकार्पण करने जा रहे थे। उनकी गाड़ियों का काफिला शिकोहाबाद से सिक्सलेन चढ़ गया। जैसे ही वह पचवान के समीप पहुंचे तो एक-एक करके भाजपा नेताओं की गाड़ियां सिक्सलेन से पचवान कट पर उतरने लगी। तभी अचानक एक गाड़ी के चालक ब्रेक लिए। जिससे मंडल अध्यक्ष नारखी संजय प्रताप की सहित पांच गाड़ियां एक के बाद एक करके टकराती गई। हादसा होते ही लोगों की भीड़ लग गई। अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। कुछ देर बाद भाजपा नेताओं का काफिला आगे बढ़ गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें