फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पांच विद्यालयों में लगे मिले ताले, कई स्कूलों में 96 शिक्षक मिले गैर हाजिर

Sat, 17 May 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला टास्क फोर्स समिति द्वारा जिले में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक परिषदीय स्कूलों में किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट शासन से आ गई। प्रेरणा पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार जिले में पांच विद्यालय बंद मिले। जबकि 96 शिक्षक गैर हाजिर पाए गए। बीएसए ने इन शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है। साथ ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

बीएसए अशोक कुमार पांडेय ने बीईओ, एसएसए समन्वयक व अन्य विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों के औचक निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। निरीक्षण रिपोर्टों से स्पष्ट हुआ कि जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिखाई जा रही सजगता के बावजूद जमीन स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है।
निरीक्षण के दौरान यूपीएस सेंगई, सेहजलपुर अफजालपुर बंद मिला। इधर, प्राइमरी नगला झम्मन, रामपुर-2 और प्राइमरी हिनोकरिया में ताला लटका मिला था। वहीं, अन्य विद्यालय खुले मिले। मगर, 96 शिक्षक बिना किसी सूचना के विद्यालय से नदारद थे। बीएसए आशीष पांडेय ने इन शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें